ग्रामीणों ने जंगल में डिप्टी रेंजर को पीटा, फिर मारते मारते थाने लेकर पहुंचे

rashtra path
Share on Social Media

लोरमी। खुड़िया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भूतकछार सर्किल में पदस्थ डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद घायल रेंजर को लोरमी के स्थित सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खुड़िया वन परीक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले डिप्टी रेंजर ने आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद से ही ग्रामीण डिप्टी रेंजर प्रबल दुबे से नाराज चल रहे थे। इसके बाद ग्रामीण मौके की ताक में थे, ऑफिस में डिप्टी रेंजर के मिलते ही ग्रामीणों ने पहले तो उनकी पिटाई की गई और फिर उन्हें मारते हुए खुड़िया पुलिस चौकी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि डिप्टी रेंजर ग्रामीणों को काफी परेशान करता है कुछ दिन पहले उसने एक आदिवासी युवक की भी पिटाई कर दी थी। उन्होंने डिप्टी डेंजर के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग की है। डिप्टी रेंजर का लोरमी के सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माँ ही ऐसी शक्ति है जिनके पास हर तरह की लीला और कला होती है.......

Share on Social Mediaरायपुर  । परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) माँ के लिए अपनी विचार में यह बताए कि माँ ही ऐसी शक्ति है जिनके पास हर तरह की लीला और कला होती है,जिनके पास सारी समस्याओं का समाधान होता है, माँ की एक पल्लू कितने प्रकार […]