Read Time:51 Second
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गाँधी इन दिनों सोनीपत दौरे पर हैं। जहाँ उनका अलग ही अंदाज़ देखने को मिला। आज सुबह-सुबह वह अचानक गांव मदिना व बरोदा में किसानों के बीच पहुंच गए। उनके साथ उन्होंने मिलकर धान लगाया। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गाँधी को खेत में देखकर वहाँ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर भी चलाया। खेतों में धान भी रोपते नजर आए. खेत में काम करते हुए उन्होंने वीडियो भी शूट करवाया। इस दौरान, खेतों में मौजूद किसान भी काफी खुश नजर आ रहे थे।

