सोनम रघुवंशी की जमानत पर बवाल: राजा के परिवार का फूटा गुस्सा, कहा- ”न्याय नहीं मिला तो सामूहिक आत्महत्या करेंगे”

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 27 Second

इंदौर। Special Story: इंदौर राजा हत्याकांड में आरोपियों को लगातार मिल रही जमानत ने पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है। आरोपी सोनम के जेल से बाहर आने के बाद परिवार का दर्द अब खुलकर सामने आ गया है। परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे सामूहिक आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। राजा रघुंवसी के भाई विपिन ने तीखे शब्दों में कहा कि अब तक इस मामले में चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जिनमें सोनम का नाम भी शामिल है। राजा हम शर्मिंदा है तेरे कातिल जिंदा है। उन्होंने कहा कि “एक-एक कर सभी आरोपी बाहर आ रहे हैं, जिससे हमारा हौसला टूटता जा रहा है। हमें समझ नहीं आ रहा कि आखिर न्याय की उम्मीद किससे करें।”परिवार का कहना है कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा कि जिस पर गंभीर आरोप हैं, वह इतनी आसानी से जेल से बाहर आ गई।

शिलांग पुलिस पर उठाए सवाल

इसी के साथ उन्होंने शिलांग पुलिस की जांच पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि जांच में कई खामियां हैं और पूरी प्रक्रिया संदिग्ध नजर आ रही है। मेघालय सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए परिजनों ने पूछा कि आखिर किन आधारों पर सोनम को जमानत मिली? क्या जांच इतनी कमजोर थी या फिर कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है? इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब परिवार ने साफ तौर पर सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष एजेंसी की जरूरत है।इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल परिवार को तोड़ दिया है, बल्कि न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

Share on Social Media छगन लोन्हारे, उप संचालक जंनसंपर्क रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने […]

You May Like