एमपी विधानसभा में OBC आरक्षण को लेकर हंगामा: गिरगिट के कटआउट लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक

rashtra path
Share on Social Media

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सदन में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं विधानसभा में कांग्रेस ओबीसी आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस विधायक गिरगिट के कटआउट लेकर पहुंचे। ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने की मांग है। विपक्ष ने कहा कि 13 फीसदी आरक्षण पर रोक ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा में नारेबाजी पर रोक लगाने को लेकर कहा कि जो परंपराएं हैं, वो सत्र में देखने को मिलेगी। बीजेपी ओबीसी का वोट चाहती है, लेकिन हक देना नहीं चाहती है। प्रदेश में किसानों को हक नहीं मिल रहा है। आदिवासी, दलित पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ सदन में जनता की आवाज उठाएगी। नल जल घोटाला से लेकर तमाम मामले उठाएगी। पैसों में भारी गड़बड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्दी में Reel बनाने वाले पुलिसकर्मी सावधान, DGP ने रील पर सख्ती से रोक लगाने के दिए निर्देश

Share on Social Media भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस को अब रील प्रेम भारी पड़ सकता है! वर्दी पहनकर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए है। अब ऐसा करने पर सिविल सेवा आचरण संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। दरअसल, वर्दी में […]

You May Like