रायपुर।आज राजधानी रायपुर जिले के 7 कांग्रेस प्रत्याशियों में नामांकन भरा है। नामांकन के दौरान सीएम बघेल भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। 7 कांग्रेस प्रत्याशियों में शिव डहरिया, विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, धनेंद्र साहू, महंत रामसुंदर दास और धरसींवा से छाया वर्मा ने नामांकन भरा है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी , सेंसेक्स 900 और निफ्टी 265 अंक गिरकर हुआ बंद
Thu Oct 26 , 2023
Share on Social Mediaइस हफ्ते लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन और अक्टूबर के मंथली एक्सपाइरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी देखने को मिली है. निवेशकों की बिकवाली और बाजार के बिगड़े मूड के चलते सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 अंक नीचे जा फिसला. मिड कैप इंडेक्स में […]
