छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट: आज दोपहर तक हो सकता विभागों के बंटवारे का ऐलान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विष्णु कैबिनेट का विस्तार हो गया है. सीएम और दो डिप्टी सीएम के बाद 9 मंत्रियों ने शपथ लिया है. विष्णु कैबिनेट में 12 लोग शामिल हो गए है. लेकिन मंत्रियों को विभागों का बटवारा नहीं हुआ है. वहीं मंत्री मंडल के विस्तार के बाद सीएम विष्णु देव साय और दोनो डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना हुए थे ।

सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि आज बुधवार दोपहर तक ऐलान हो सकता है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा शपथ ग्रहण के बाद ही दिल्ली चले गए थे। वहां अगले दिन 23 दिसंबर को PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सभी नेताओं के बीच काफी देर तक इनके प्रदेश की राजनीति को लेकर चर्चा हुई। मंत्रियों के विभागों को लेकर भी बात हुई थी।

अब माना जा रहा है की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद विष्णु देव साय अपने मंत्रियों के लिए विभागों का बटवारा कर सकते है. नए नए चेहरे जो मंत्री बने है उनको भी बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है.

खासकर दोनों डिप्टी सीएम जो पहली बार विधायक बने है. इसके साथ कलेक्टर से नेता बने ओपी चौधरी को लेकर खूब चर्चा है. वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भी बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है.

क्योंकि रमन कैबिनेट के कई नेताओं को मंत्री मंडल में शामिल नहीं किया गया है. खुद रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बना दिया गया. ऐसे में रमन के साथ 15 साल मंत्री रहे बृजमोहन को भी नई टीम में जगह देना यानी बृजमोहन को बड़े विभाग मिलने की चर्चा है.

Next Post

 राज्य में कानून व्यवस्था पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश के परिपालन में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज बुधवार को सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षको एवं पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश […]

You May Like