जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय अधिकारी स्व पंजीयन कार्य जल्द से पूर्ण करें- राज्य सूचना आयोग

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने राज्य के सभी जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों से कहा है कि जिन्होंने आरटीई पोर्टल में स्व पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की है वह जल्द से जल्द इसे पूर्ण कर लें. आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर राज्य सूचना आयोग के द्वारा निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

इसी कड़ी में बुधवार को नया रायपुर स्थित विभागों के जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को आयोग के सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया.

प्रशिक्षण कार्यशाला में डेमो के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल में स्व पंजीयन की प्रक्रिया, ऑन बोर्डिंग के बाद आवेदनों का निराकरण, अपलोडिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया. प्रशिक्षण में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान आयोग और एन आई सी के अधिकारियों द्वारा किया गया.

 

Next Post

विकसित भारत बनाने के लिए स्वस्थ नागरिक अनिवार्य:मांडविया

Share on Social Mediaनयी दिल्ली । केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया ने आम जनता को स्वास्थ्य संबंधित बुनियादी ढांचा और सेवा प्रदान करने की सरकार की जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि केवल एक स्वस्थ देश ही विकसित देश बनने की आकांक्षा रख […]