दुर्ग पुलिस ने पकड़ी नोटों की बड़ी खेप, महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी में मिले 6 करोड़ 60 लाख रुपए

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 49 Second

दुर्ग। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोटों की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी पाई है. रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से पुलिस ने 6 करोड़ 60 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं. गाड़ी में सवार 4 व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग दो स्कार्पियों गाड़ी से बड़ी मात्रा में नोट मिले. इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. बड़ी खेप में गाड़ी से नोट मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे पहुंच गए. पुलिस पकड़े गए लोगों से नोट के संबंध में पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में मिले नोटों के साथ पकड़े गए चारों व्यक्ति मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं. चारों शख्स इन नोटों को ऊपर से मिलने वाले निर्देश पर रायपुर से गुजरात जाते समय बीच रास्ते में बांटते हुए जाते. नोट के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जाने से इस बात की पूरी आशंका है कि यह पैसा हवाला का है, जिसे अलग-अलग जगह खपाया जाने वाला था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मशरूम बिनने गई महिला पर हाथी ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

Share on Social Mediaजशपुर. छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले बढ़ रहे हैं. ताजा मामला कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा से सामने आया है, जहां शनिवार सुबह हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है. वह वन टीम पर लापरवाही बरतने […]

You May Like