भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को आईएमएफ (IMF) का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में रघुराम राजन के बाद आरबीआई के 24वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला था। इन्हीं के कार्यकाल में नोटबंदी हुई थी। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के तौर पर तीन साल के लिए नियुक्त किया है। डॉ. पटेल ने भारत की मौद्रिक नीति में इन्फ्लेशन-टार्गेटिंग फ्रेमवर्क बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ये नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है, जब सरकार ने 30 अप्रैल को एक आदेश जारी करके IMF में भारत के मौजूदा ED कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यन का कार्यकाल अचानक खत्म कर दिया था। उनका टर्म करीब 6 महीने पहले ही रोक दिया गया था।
Sat Aug 30 , 2025
Share on Social Mediaरायपुर. अगर आप भी रायपुर जिले में दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो खबर आपके काम की साबित हो सकती है. लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के बीच पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. अब पंप पर बिना हेलमेट के पहुंचने वाले दोपहिया वाहन […]