Road Accident : बाइक सवार युवकों को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मारी ज़ोरदार टक्कर, तीनों की दर्दनाक मौत…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 30 Second

न्यूज़ डेस्क : दर्दनाक सड़क हादसे की ख़बर सामने आ रही है। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोकपाल में रहने वाले तीन युवकों को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में जहां एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी भी मौत हो गई। बता दे की रफ़्तार का कहर प्रदेश में जारी है। सड़क दुर्घटनओं में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोकपाल निवासी मासा मरकाम, सोमडू मुचाकी व राजू सोढ़ी एक साथ एक बाइक पर सवार होकर दंतेवाड़ा बैंक से पैसे निकालने के लिए आए हुए थे। पैसे निकालकर वापस मोकपाल जाने के दौरान नकूलनार आईटीआई के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मासा मरकाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं उपचार के दौरान दोनों घायल युवकों की मौत हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दो टूक कहा - जरूरत पड़ी तो भविष्य में एलओसी पार करेंगे ...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : आज पुरे देश में 24वें करगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लद्दाख के द्रास में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थि हुए। वर्ष 1999 में आज ही के दिन भारत ने […]

You May Like