रायपुर. विधानसभा चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी. स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं होने अथवा आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के 4 तथा राज्य के बाहर 2 निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे. आपातकालीन स्थिति के लिए नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य एवं राज्य के बाहर अस्पतालों को भी चिन्हांकित किया गया है. राज्य के भीतर राजधानी रायपुर स्थित श्री बालाजी अस्पताल मोवा, श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर रायपुर, रामकृष्ण केयर अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर तथा एनएचएमएमआई अस्पताल पचपेड़ी नाका रायपुर में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी. इसी प्रकार राज्य के बाहर हैदराबाद स्थित केयर हॉस्पिटल तथा विशाखापट्टनम के अपोलो अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी.
कांग्रेस को खून की होली पसंद, हमें आदिवासियों की संस्कृति प्यारी है: गैरव भाटिया
Sun Oct 22 , 2023
Share on Social Mediaरायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया शनिवार को एक दिन के प्रवास पर रायपुर आए थे. एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस लेकर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर सियासी हमला बोला. उन्होंने कहा, लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत में भाजपा मोहला-मानपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरजूराम तारम […]
