इंसान हैं या दरिंदे ? बछड़े का सिर काटकर कुएं में फेंका, बोरी में मिले बाकी अंग, हिंदू संगठन में आक्रोश

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 24 Second

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में गोवंशों की हत्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला टीकमगढ़ से सामने आया है, जहां बल्देवगढ़ कस्बे के नजदीकी ग्राम केलपुरा के एक कुएं में देर रात बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। बाकी अंग एक बोरी में बंद करके फेंका गया था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है।  लोगो की  सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बछड़े के सिर समेत अन्य अवशेषों को कुएं से निकलवाकर अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जेसीबी की मदद से शव को जमीन में दफनाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  घटना से नाराज हिन्दूवादी संगठन ने दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं पुलिस का कहना है मामले की गंभीरता से जांच में कोई दोषी पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गेर में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव: जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

Share on Social Mediaउज्जैन/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 8 मार्च को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन […]

You May Like