राजधानी की सड़कों में प्रेमी जोड़ें की चल रही थी आशिकी, पुलिस ने काट दिया इतने हज़ार का चलान, देखें वीडियो ..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 59 Second

न्यूज़ डेस्क : राजधानी की सड़कों पर चल रहा था रोमांस। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल। बता दे की बाइक की पेट्रोल टंकी पर लड़की को बैठाकर रोमांस एक युवक के रोमांस का वीडियो वायरल हुआ था।जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 11 हजार रुपये का चालान कर दिया है।मिली जानकरी के अनुसार वीडियो 16 जुलाई का है। इस वीडियो को मंगोलपुरी के पास आउटर रिंग रोड फ्लाईओवर पर रिकॉर्ड किया गया था।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की बाइक की पेट्रोल टंकी पर बैठी हुई है। उसने हेलमेट नहीं लगाया हुआ है। लड़के ने हेलमेट पहना हुआ है। दोनों एक दूसरे को गले लगा रहे हैं।लड़का बाइक को तेज रफ्तार में चलाते हुए अन्य गाड़ियों को ओवरटेक कर रहा है। वहीं, उनके पीछे गाड़ी में मौजूद लोग इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लेते हैं।

दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो ट्विटर पर ट्वीट किया है. इसमें बताया गया है कि बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस करने की वजह से उस पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उसके खिलाफ यातायात तोड़ने की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. युवक के खिलाफ बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के साथ ही खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का भी मामला दर्ज किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुसाई भीड़ ने महिलाओं के साथ दरींदगी करने वाले मुख्य आरोपी के घर को राख में किया तब्दील ...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है।जहाँ महिलाओं के दरींदगी करने वाले मुख्य आरोपी के घर को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया है। बता दे की मणिपुर से जिस तरह का विचलित वीडियो सामने आया था उसने पूरे देश […]