केजरीवाल को आबकारी मामले में फिर ईडी का समन

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. ईडी ने आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर समन किया है. ईडी ने मुख्यमंत्री को 21 दिसंबर को पेश होने को कहा है.

ईडी ने इससे पहले दो नवंबर को समन भेजकर केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था, पर उन्होंने नोटिस को गैरकानूनी बताते हुए वापस लेने की मांग की थी. ईडी ने मुख्यमंत्री को समन ऐसे वक्त में भेजा है, जब वह दस दिनों की विपश्यना के लिए 19 दिसंबर को रवाना होने वाले हैं. वह 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे. आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में हैं. ईडी अन्य आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मुख्यमंत्री से सवाल करना चाहती है.

Next Post

छत्तीसगढ़: विधानसभा का 3 दिवसीय विशेष सत्र आज से, 11 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा

Share on Social Mediaरायपुर: 19 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर राम विचार नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया होगी। अगले दिन 21 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 22 दिसंबर को सरकार द्वारा 11 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। […]