छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अधिकारी फिक्की अवार्ड से सम्मानित

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

देश की प्रतिष्ठित फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) संस्था द्वारा विगत कई वर्षों से अच्छे कार्यों तथा बेस्ट प्रेक्टिसेस पर राज्य के पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाता रहा है. इसी कड़ी में दिनांक 15 सितम्बर, 2023 को नई दिल्ली में फिक्की संस्था द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग एवार्ड- 2022 के लिए राज्य के तीन पुलिस अधिकारियों को इस प्रतिष्ठापूर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों में कम्युनिटी पुलिसिंग केटेगरी में जिला दंतेवाड़ा में चलाये गये ”लोन वर्राटू“ कार्यक्रम के लिए दंतेवाड़ा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (आईपीएस), जो वर्तमान में जिला कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक हैं, सर्विलेंस एवं मॉनिटरिंग केटेगरी में जिला राजनांदगांव में चलाये गये ”त्रिनेत्रम“ अभियान के लिए तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव एवं वर्तमान नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर मयंक गुर्जर (आईपीएस) तथा वूमेन सेफ्टी केटेगरी में राज्यस्तरीय ”अभिव्यक्ति“ कार्यक्रम के लिए श्रीमती पूजा अग्रवाल, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय को फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग एवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है, जो राज्य पुलिस के लिए गौरव का विषय है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर शहर को देंगे 1004 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर शहर को 1003.88 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल बुधवार को पांच बड़े विकास कार्यों के लिए तात्यापारा के नवीन मार्केट में भूमिपूजन करेंगे. इन कार्यों में जी.ई. रोड के शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क […]

You May Like