आफताब पर हत्या, सबूत मिटाने का मुकदमा चलेगा

0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 32 Second

श्रद्धा हत्याकांड में अदालत ने मंगलवार को आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय कर दिए. अदालत ने कहा, पहली नजर में अभियोजन पक्ष के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं.

साकेत जिला अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत गायब करना) के तहत मामला बनता है. आरोप तय करने से पहले अदालत ने आरोपी से पूछा कि क्या वह गुनाह कबूल करना चाहता है. इस पर आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि वह मुकदमे का सामना करेगा. इसके बाद अदालत ने आफताब के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए आरोप तय कर दिया. साथ ही अभियोजन पक्ष के गवाहों का बयान दर्ज करने के लिए एक जून की तारीख तय की. आफताब पर लिव इन पाटर्नर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने और शव के टुकड़े कर जंगलों में फेंकने का आरोप है. उसने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को यौन उत्पीड़न का दोषी माना

Share on Social Mediaअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को महिला अमेरिकी स्तंभकार के यौन उत्पीड़न का दोषी माना. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छह पुरुष और तीन महिला जजों के पैनल ने मंगलवार को मैनहट्टन संघीय अदालत में तीन घंटे से कम […]

You May Like