अयोध्या में 320 करोड़ की लागत से श्रीराम एयरपोर्ट तैयार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अयोध्या का मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है. इसका टर्मिनल का डिजाइन राम मंदिर जैसा है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले इसे शुरू कर दिया जाएगा. इससे पहले सीएम योगी आज एयरपोर्ट पहुंचे. उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी रहे. सभी ने एयरपोर्ट के निर्माण काम का जायजा लिया.

टर्मिनल बिल्डिंग में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.CM और मंत्रियों के निरीक्षण के बाद एयरपोर्ट के उद्घाटन और उड़ान की डेट जल्द तय होगी. इसके साथ ही किराया भी तय किया जाएगा.

इधर, एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले भारतीय एयरलाइन कंपनी इंडिगो दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करेगी. दिल्ली के लिए रोज और अहमदाबाद के लिए हफ्ते में तीन दिन फ्लाइट मिलेगी.

एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) में शामिल विभिन्न घटकों जैसे लोकलाइजर, ग्लाइड पथ, मार्कर, डीएमई आदि का कैलिब्रेशन भी किया जा चुका है. दो फेज में इसे बनाया जा रहा. 2200 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रन-वे बन चुका है. टर्मिनल बिल्डिंग और एयरपोर्ट में फीनिशिंग का काम 95% से ज्यादा पूरा हो गया है.

Next Post

1181 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला कल

Share on Social Mediaरायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा आम चुनाव 2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद रविवार को मतगणना होगी. इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत 1181 […]

You May Like