मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी मिली है. अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है. उनसे 20 करोड़ रुपये की मांग की गई है. ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया था. मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गांवदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसकी जांच हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है ? धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईफोन तैयार करने के लिए विस्ट्रॉन ने टाटा को दी मंजूरी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . टाटा समूह आईफोन निर्माण करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी. ताइवानी कंपनी विस्ट्रॉन ने टाटा समूह को दक्षिण भारत में आईफोन उत्पादन का एक संयंत्र बेचने के लिए मंजूरी दे दी है. ताइवानी कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि विस्ट्रॉन […]

You May Like