अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को यौन उत्पीड़न का दोषी माना

Share on Social Media

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को न्यूयॉर्क की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को महिला अमेरिकी स्तंभकार के यौन उत्पीड़न का दोषी माना.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छह पुरुष और तीन महिला जजों के पैनल ने मंगलवार को मैनहट्टन संघीय अदालत में तीन घंटे से कम समय में विचार-विमर्श करने के बाद फैसला दिया. जूरी ने कहा कि ट्रंप 90 के दशक के मध्य में अमेरिकी महिला स्तंभकार ई. जीन कैरोल के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार थे. पूर्व राष्ट्रपति ने ई. जीन कैरोल से दुष्कर्म नहीं किया, लेकिन उसका यौन उत्पीड़न किया. अदालत ने कैरोल को 50 लाख डॉलर जुर्माने के रूप में दिए जाने का भी आदेश दिया. कैरोल की उम्र अभी करीब 79 वर्ष है जबकि ट्रंप 76 वर्ष के हैं.

कैरोल ने पिछले साल न्यूयॉर्क की अदालत में ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. इस पर सुनवाई 25 अप्रैल से शुरू हुई थी. मुकदमे की सुनवाई के दौरान ट्रंप व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

20 हजार साल पुराने पेंडेंट से महिला का डीएनए मिला

Share on Social Mediaबर्लिन.  वैज्ञानिकों ने हिरण के दांत से बने पेंडेंट (हार के रूप में आभूषण) पर एक नई तकनीक के जरिए उसे पहनने वाले का पता लगाया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पेंडेंट करीब 20 हजार साल पहले साइबेरिया में रहने वाली एक महिला का था.  जर्मनी में मैक्स […]

You May Like