पाक के रक्षा मंत्री ने कबूला, आतंक के बीज हमने ही बोए

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

इस्लामाबाद . पाकिस्तान के पेशावर की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके के बाद बुधवार को संसद में बोलते हुए पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि आतंक के बीज हमने ही बोए थे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ देश को एकजुट होना होगा.

आसिफ ने कहा कि जिस तरह आए दिन मस्जिदों पर नमाजियों पर हमले होते हैं, ऐसा तो भारत या इजरायल में भी नहीं होता. लेकिन पाकिस्तान में ऐसा हो रहा है. अब समय आ गया है, जब पाकिस्तान को आतंकवाद से लड़ने के लिए गंभीर कदम उठाने होंगे.

आसिफ ने कहा कि 2010 में जब पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सरकार थी, तब इस लड़ाई की शुरुआत स्वात घाटी से हुई थी. 2017 में जब मुस्लिम लीग नवाज की सरकार आई तो इसपर तेजी से काबू पाया गया. इमरान खान की सरकार के समय टीटीपी ने फिर से उठाना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुदकुशी कर रहा था युवक, मेटा अलर्ट ने बचाया

Share on Social Mediaफेसबुक (मेटा) मुख्यालय और पुलिस की तत्परता ने मंगलवार रात आत्महत्या करने जा रहे मोबाइल मैकेनिक की जान बचा ली. दरअसल, मैकेनिक फेसबुक पर लाइव आत्महत्या की तैयारी कर रहा था. उसे देखकर अमेरिका के कैलीफोर्निया स्थित मेटा मुख्यालय ने यूपी पुलिस को अलर्ट जारी किया. सूचना […]