नाशिक. प्याज पर निर्यात शुल्क में वृद्धि के विरोध में व्यापारियों द्वारा निलंबित की गई प्याज की नीलामी 13 दिन बाद मंगलवार को नाशिक जिले की सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में फिर से शुरू हो गई. एशिया की सबसे बड़ी थोक प्याज मंडी लासलगांव एपीएमसी में मंगलवार सुबह 545 गाड़ियां पहुंचीं. शुरुआती सत्र में प्याज की कीमतें न्यूनतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल, अधिकतम 2,541 रुपये प्रति क्विंटल और औसत 2,100 रुपये प्रति क्विंटल रहीं. प्याज व्यापारी प्याज पर निर्यात शुल्क 40% तक बढ़ाने के केंद्र सरकार के हालिया कदम का विरोध कर रहे थे. वे 20 सितंबर से हड़ताल पर थे और नीलामी रोक दी थी. व्यापारियों ने जिला संरक्षक मंत्री दादा भुसे के साथ बैठक में इस शर्त पर हड़ताल वापस लेने का फैसला किया कि सरकार 1 माह में उनकी मांगों पर फैसला करेगी. हालांकि, नंदगांव में व्यापारियों ने हड़ताल वापस नहीं ली है और वहां नीलामी निलंबित है.
अबू धाबी की IHC अदानी एंटर पर फिदा
Wed Oct 4 , 2023
Share on Social Mediaमुंबई. अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अदानी समूह की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज लि. में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 प्रतिशत से अधिक कर ली है. अदानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आईएचसी ने खुले बाजार में सौदों के जरिये […]
