मुंबई. अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अदानी समूह की प्रमुख कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज लि. में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 5 प्रतिशत से अधिक कर ली है. अदानी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आईएचसी ने खुले बाजार में सौदों के जरिये अपनी हिस्सेदारी 4.98 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.04 प्रतिशत कर ली है. उधर, आईएचसी के प्रबंध निदेशक सैयद बसर शुएब ने एक बयान में कहा कि अदानी एंटरप्राइजेज विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार को बढ़ा रही है. ऐसे में यह रणनीतिक वृद्धि दुनिया के अग्रणी ‘इनक्यूबेशन मॉडल’ में आईएचसी के मजबूत भरोसे को दर्शाती है. अदानी एंटरप्राइजेज के तहत विकसित हो रहे हवाई अड्डों, डाटा केंद्रों, हरित हाइड्रोजन और अन्य क्षेत्रों में विकास की काफी संभावनाएं हैं. अदानी एंटरप्राइजेज भारत की मजबूत वृद्धि गाथा का बखूबी लाभ उठाने को तैयार है. अबू धाबी की कंपनी ने पिछले साल लगभग एक अरब डॉलर निवेश कर अदानी एंटरप्राइजेज में 3.52 प्रतिशत हिस्सेदारी ली थी. अब और बढ़ाकर 5.04 प्रतिशत कर लिया है. अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर के मंगलवार को बंद भाव के अनुसार आईएचसी की कंपनी में 5 प्रतिशत हिस्सेदारी का मूल्य 14,000 करोड़ रुपये होता है.
दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, सिलेंडर की सब्सिडी बड़ी, अब मिलेगी इतनी...
Wed Oct 4 , 2023
Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में हुई मोदी कैबिनेट में आज जनता के हित में बड़ा फैसला लिया गया है।पीएम मोदी न्र केंद्रीय कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री […]
