हरिद्वार में वाहनों में लगी आग, 15 बाइक जलकर हुई खाक

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हरिद्वार, 25 जुलाई हरिद्वार में चंडी घाट चौक के पास स्थित पार्किं ग में रविवार देर रात एक बाइक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में कई वाहनों को ले लिया. आग इतनी भयानक थी कि काफी दूर से इसे साफ देखा जा सकता था. मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जब तक आग को बुझाया तब तक करीब 15 वाहन जल चुके थे. कोतवाली हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब तीन बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चंडी घाट चौक के पास स्थित पाकिर्ंग में खड़े दोपहिया वाहनों में आग लग गई है. आग इतनी तेजी से फैली कि उसने आसपास खड़े कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. जब तक पाकिर्ंग कर्मी कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी.

सड़कों पर जाम होने के कारण दमकल की गाड़ी भी काफी देर में मौके पर पहुंच पाई. इस कारण 15 दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केरल के स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के पैर से लिपटा सांप

Share on Social Mediaतिरुवनंतपुरम, 25 जुलाई  केरल के पलक्कड़ जिले में सोमवार को कक्षा 4 की एक छात्रा ने गलती से अपनी कक्षा में जाते समय सांप पर पैर रख दिया, जिसके बाद सांप ने खुद को उसके पैर में लपेट लिया. घटना पलक्कड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में […]