इजरायल ने गाजा पर हमले तेज किए, 1400 लोगों की मौत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 36 Second

येरुशलम . हमास के हमले के दो दिन बाद सोमवार को इजरायल ने गाजा पट्टी में हमले तेज कर दिए. युद्ध में अब तक 1400 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 900 लोग इजरायल में और 500 लोग गाजा पट्टी में मारे गए. हमलों में इजरायली शहर अश्कलोन में एक भारतीय नर्स भी जख्मी हुई है.

इजरायली लड़ाकू विमान गाजा में ताबड़तोड़ बम बरसा रहे हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में 78 बच्चों और 41 महिलाओं सहित 493 लोग मारे गए. हजारों लोग घायल हुए हैं. वहीं, एक इजरायली अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 400 आतंकवादियों को मार गिराया है और दर्जनों को पकड़ लिया है.

इजरायल की सेना का अनुमान है कि शनिवार को हुई शुरुआती घुसपैठ में हमास के एक हजार लड़ाकों ने हिस्सा लिया था. इन्होंने इजरायल में कत्लेआम मचाया. उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. उधर, फलस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने इजरायल के 130 से अधिक लोगों को बंधक बनाने का दावा किया है. हमास के प्रवक्ता अब्देल-लतीफ अल-कानौआ ने कहा, लड़ाकों ने गाजा के बाहर लड़ाई जारी रखी है. उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह तक और इजरायलियों को पकड़ लिया गया था. हमास नेता होसम बदरन ने कहा कि हमारी लड़ाई जारी रहेगी. समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है.

सीमा पर एक लाख सैनिक तैनात किए

इजरायल ने गाजा से लगती सीमा पर एक लाख सैनिकों को तैनात कर दिया है. इसके अलावा करीब तीन लाख जवानों की रिजर्व फौज को भी तैयार रहने का निर्देश दिया है. आशंका जताई जा रही है कि इजरायल बड़ी मैदानी जंग छेड़ने की तैयारी कर रहा है.

इजरायल की सेना हमास के हमले के बाद गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ बमबारी कर रही है. बम धमाकों से रविवार रात सीमाई क्षेत्र आग और धुएं के गुबार से ढक गया. अब तक एक लाख से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं.

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान कर्मी डाक मतपत्रों को घर नहीं ले जा सकेंगे

Share on Social Mediaनई दिल्ली . निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलांगना में विधानसभा चुनाव की घोषणा करने के साथ ही, डाकमत्रों के जरिए होने वाले वोटिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब चुनावी राज्यों में मतदान कराने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को अपना मतदान आयोग […]