बिलावल भुट्टो को महंगा पड़ा पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:4 Minute, 0 Second

पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto Zardari) की पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर की गई विवादित टिप्पणी पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान को ‘असभ्य’ करार दिया है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर दिए गए बयान को लेकर कुमार विश्वास ने बड़ा हमला है. कुमार विश्वास ने भुट्टो के नाना और मां के सबक को याद दिलाते हुए तंज कसा है.

क्या कहा कुमार विश्वास ने

कुमार विश्वास पीएम मोदी पर भुट्टो की अपमानजनक टिप्पणी से खासे नाराज दिखे और उन्होंने उनकी मां बेनजीर भुट्टो और जुल्फिकार अली भुट्टो की याद दिला दी है. कुमार विश्वास ने कहा- “नाना और मां के सबक से चैन नहीं पड़ा चम्पक ? क्यूं ख़ामख़ा भरी जवानी में घरवालों से मिलने जाना चाह रहा है बच्चे?”

एक अन्य ट्वीट में कुमार विश्वास ने बिलावल भुट्टो को हड़काते हुए कहा- “यह किस बकवास का प्रचार कर रहा है? उनके नाना और मां को संगठित और अनधिकृत रूप से स्वामित्व वाले आतंकवाद द्वारा मार दिया गया था. और अब वह उसी का प्रचार भी कर रहा है. उसकी हिम्मत कैसे हुई भारत के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने की? उसने या उसकी सरकार ने ओसामा को मारा? उस चूहे को यूएसए ने मारा था.”

बिलावल भुट्टो का पाकिस्तान के एक बड़े राजनीतिक घराने से संबंध है. उसके नाना जुल्फिकार अली भुट्टो और मां बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं. इनके नाना जुल्फिकार को तानाशाह शासक जिया उल हक के इशारे पर फांसी पर लटका दिया गया था और मां को आतंकवादियों ने बम से उड़ा दिया था.

इसके अलावा इस पूरे मसले को लेकर भारत सरकार की तरफ से भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिलावल भुट्टो का बयान पाकिस्तान की बौखलाहट प्रदर्शित करता है. हमने संयुक्त राष्ट्र में 26/11 के साजिशकर्ता को बेनकाब किया है. कई लोगों की जान बचाने वाली स्टाफ नर्स अंजली कुलथे और विदेश मंत्री एस जयशंकर के तीखे हमले के बाद पाकिस्तान परेशान है. यह उसी परेशानी का नतीजा है कि वो इस तरह के बयान दे रहा है.

अभी किस बात पर मचा है हंगामा

दरअसल यूएन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मामले पर जमकर लताड़ा था और पूरी दुनिया के सामने उसके आतंकियों के साथ संबंधों को उजागर कर दिया था. इसी को लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इसी क्रम में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर दी है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तकों का किया विमोचन

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया. कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. […]