सहायक शिक्षकों को पदोन्नति के मामले में हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 56 Second

सहायक शिक्षकों की शिक्षक के पद पर पदोन्नति और शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति के मामले में हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. दरअसल जस्टिस अरविंद चंदेल की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता शिक्षकों को पुराने पदस्थ स्कूलों में जॉइन करने की छूट दी थी. इसके बाद भी राज्य सरकार ने इन शिक्षकों को जॉइन नहीं कराया था. जिस पर शिक्षकों ने दोबारा याचिका दायर कर पोस्टिंग की मांग की थी.

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 10 दिनों के भीतर संशोधित शालाओं में शिक्षकों को जॉइनिंग देने के आदेश दिए हैं. बता दें कि शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग में घोटाला सामने आने के बाद राज्य शासन ने संशोधन आदेश को निरस्त कर दिया था.

प्रदेश के सहायक शिक्षकों को शिक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है. इसके बाद उनका पदांकन कर विभिन्न स्कूलों में पोस्टिंग दी गई थी. सैकड़ों शिक्षकों को दूरस्थ स्कूलों में पदस्थ किया गया था. इसके खिलाफ शिक्षा विभाग में आवेदन देकर अपनी पदस्थापना संशोधित करवाते हुए पास के स्कूलों के लिए आदेश जारी करा लिया था. संशोधन आदेश के एवज में लाखों के लेनदेन के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने संशोधन आदेश को 4 सितंबर को एक आदेश जारी कर निरस्त कर दिया था और शिक्षकों को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द

Share on Social Mediaटीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा की सदस्यता कैश के बदले सवाल पूछने के मामले में चली गई है. लोकसभा में पारित प्रस्ताव को बहुमत से स्वीकार कर लिया गया और उन्हें इससे पहले बोलने का मौका नहीं मिला. आज दोपहर 12 बजे ही महुआ मोइत्रा […]

You May Like