गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर, बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो ढेर …

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 2 Second

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस के ऊपर हमला कर दिया, जिसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया। मृतकों की पहचान गणेश और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपराधियों के ऊपर गंभीर मामलों में अपराध दर्ज थे। चेन्नई में गुडुवनचेरी पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि गश्त कर रही पुलिस टीम ने सुबह-सुबह गुडुवनचेरी में एक कार को रोका। पुलिस ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और चेकिंग के दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इससे गणेश और विनोद तुरंत मारे गए।

चेन्नई पुलिस ने एक बयान में कहा कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे गुडुवनचेरी के पास दोनों बदमाशों ने दरांती से पुलिस एसआई के ऊपर हमला किया और उनकी जान लेने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “एसआई अपने सिर पर किए गए घातक हमले से बचने में कामयाब रहे और बदमाशों में से एक पर गोली चला दी, जबकि पुलिस इंस्पेक्टर मुरुगेसन, जो वाहनों की जांच करने वाली टीम का हिस्सा थे, उन्होंने अपने सहयोगी की मदद करने के लिए दौड़े और दूसरे बदमाश पर गोली चला दी।”

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'कका' बघेल फुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं, ट्वीट कर कहा - मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुँच रहा हूँ ..

Share on Social Mediaरायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संभागीय और विधानसभा भेंट मुलाकात के बाद अब युवा भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। आज मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के युवाओं से सीधी बात करेंगे।इसे पहले उन्होंने राजधानी रायपुर में युवाओं से भेंट-मुलाकात […]

You May Like