वोटिंग के बीच सीएम बघेल बोले- हमारे पांच साल के काम की वजह से नक्सलवाद पीछे हटा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है. पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान हो रहा है. इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है. वहीं, मतदान के बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट हुआ है. धमाके में एक सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया है.

यही कारण है, जो सड़क के किनारे मतदान केंद्र हैं. अब अंदरूनी जो गांव है, वहां मतदान केंद्र खोले गए हैं. अपने ही गांव में अब लोग मतदान करेंगे. इस समय जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं अंदरूनी क्षेत्र है. वहां ज्यादा से ज्यादा मतदान होने की संभावना है. नक्सलवादी क्षेत्र में चुनाव है कुछ छुट-पुट घटनाएं देखने को मिली है. आज भी ऐसी एक घटना देखने को मिली है, जिसमें एक जवान घायल भी हुआ है. आगे यह भी बंद होगा नक्सलवाद बहुत पीछे हट गया है. उन्हें कंट्रोल करने में राज्य सरकार को सफलता मिली है. आगे भी आप सबका सहयोग का समर्थन मिलेगा तो निश्चित रूप से नक्सलवाद समाप्त होगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नक्सलियों के डर से उंगली पर स्याही नहीं लगवा रहे मतदाता

Share on Social Mediaबीजापुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान सुबह से 20 सीटों पर जारी है. वहीं बस्तर संभाग में नक्सलियों ने चुनाव का बहिष्कार किया है. माओवादियों के खौफ के बीच ग्रामीण वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट […]

You May Like