संयुक्त राष्ट्र में 62वें सत्र की अध्यक्ष चुनी गईं रुचिरा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

वाशिंगटन . संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है. कंबोज को इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक में अध्यक्ष चुना गया.

इसके साथ ही नॉर्थ मैसेडोनिया से जॉन इवानोवस्की, डोमिनिक गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थॉमस लैमर को 62वें सत्र का उपाध्यक्ष चुना गया. इससे पहले, सामाजिक विकास आयोग ने अपने 61वें सत्र के अंतिम दिन संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद को चार मसौदा प्रस्ताव मंजूरी के लिए भेजे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सोने से आंख की रोशनी गई

Share on Social Mediaफ्लोरिडा . अमेरिका में एक व्यक्ति के कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सोने से आंखों को रोशनी जाने का मामला सामने आया है. कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सोने से उसकी दाहिनी आंख में मांस खाने वाले एक दुर्लभ परजीवी विकसित हो गया, जिस कारण उसकी एक आंख की रोशनी चली […]