कूनो में इस महीने पहुंच सकते हैं 12 और चीते

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

नई दिल्ली, एजेंसी. दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते जनवरी में भारत पहुंच सकते हैं. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि 12 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय पार्क में स्थानांतरित करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी अधिकारियों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और ये चीते जनवरी में पहुंच सकते हैं.

कूनो राष्ट्रीय अभयारण्य के अधिकारियों ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के 20वें सम्मेलन में सात नर और पांच मादा चीतों को लाने की तैयारियों पर एक प्रस्तुतिकरण दिया था. चीतों को दक्षिण अफ्रीका में पिछले छह महीने से अलग रखा गया है. सूत्रों ने कहा कि चीतों के अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण के लिए ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने हैं.

योजना के अनुसार करीब 12-14 चीतों (8 से 10 नर और 4 से 6 मादा) को दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया तथा अन्य अफ्रीकी देशों से मंगाया जाना है. यह संख्या देश में चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त है. कार्यक्रम के तहत शुरुआत में पांच साल के लिए ये चीते आएंगे और बाद में जरूरत पड़ने पर और चीते लाए जा सकते हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पश्चिम बंगाल में लगातार दूसरे दिन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, दो कोच के शीशे टूटे

Share on Social Mediaएक जनवरी से पश्चिम बंगाल में शुरू हुई वंदे-भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरी बार पथराव हुआ. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन को मंगलवार कुछ असामाजिक तत्वों  ने निशाना बनाया. यह घटना तब हुई जब ट्रेन न्यू-जलपाईगुड़ी के यार्ड में जा रही थी. इस पथराव में दो कोच […]

You May Like