सेंसेक्स 61,873 अंक के नए शिखर पर पहुंचा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई. विदेशी निवेशकों की लिवाली और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार भी मंगलवार को चढ़ गए. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 248 अंक की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया.
उतार-चढाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 248.84 अंक यानी 0.40 प्रतिशत चढ़कर 61,872.99 अंक पर बंद हुआ. इसी के साथ सेंसेक्स 11 नवंबर के अपने पिछले रिकॉर्डस्तर 61,795.04 अंक को पार कर गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,955.96 अंक तक चढ़ गया था. एनएसई का निफ्टी भी 74.25 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,403.40 अंक पर बंद हुआ.
डॉलर के मुकाबले रुपया 37पैसे चढ़ा
अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों के सामने आने के बाद अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की तेजी के साथ 80.91 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G-20 में  पीएम मोदी ने की ऋषि सुनक से मुलाकात, भारत के युवा पेशेवरों को मिलेगा 3000 वीजा

Share on Social Mediaइंडोनेशिया के बाली में G-20 समिट के दौरान पीएम मोदी (PM Modi) और ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) की मुलाकात के बाद भारत के लोगों के लिए गुड न्यूज आई है. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने भारत के युवा पेशेवरों को […]