रायगढ़ एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस को मिली सफलता

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 27 Second

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों रुपये की डकैती मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने डकैती करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मंगलवार की सुबह रायगढ़ के एक्सिस बैंक में हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस को सफलता मिली है. रामानुजगंज पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ा है. पुलिस ने नकदी और सोना छिपाकर ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रायगढ़ डकैती के करोड़ों रुपए नगद और सोना भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर रही है. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही डकैती का खुलासा किया जाएगा.

रायगढ़ बैंक डकैटी के लूटे गए नगदी और सोना लेकर आरोपी झारखंड भागने की फिराक में थे. रामानुजगंज में ओड़िशा के नंबर प्लेट वाली ट्रक में से करोड़ों की नकदी और सोना पुलिस ने बरामद किया. फिलहाल रामानुजगंज पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. जानकारी के मुताबिक, घटना में 6-7 हथियारबंद बदमाश शामिल थे. पुलिस पकड़े गए इन आरोपियों से पूछताछ कर पूरे घटना के मास्टरमाइंड का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

रामानुजगंज चेकपोस्ट पर सभी वाहनों की बारिकी से चेकिंग किया जा रहा था. जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. ट्रक के आगे चल रहे झारखंड नंबर प्लेट की कार चल रही थी. वाहनों की लंबी कतार और भीड़ का फायदा उठाकर कार में सवार कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए. कार के नंबर और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस फरार लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खालिस्तानी गतिविधियों का केंद्र बन रहा कनाडा

Share on Social Mediaकनाडा लगातार खालिस्तानी गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है. इसकी जांच कर रही एनआईए को कई ऐसे ठोस तथ्य जांच में मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कनाडा में खालिस्तानी समूह आईएसआई की सांठगांठ से भारत विरोधी गतिविधियां खुलेआम चला रहे हैं. यही नहीं कनाडा […]

You May Like