CTET Exam 2024 Registration Last Date: सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2023 थी. लेकिन सीबीएसई की ऑफिशियल सूचना के अनुसार, सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया वे सीबीएसई सीटीईटी की ऑफिशियल साइट ctet.ni.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
सीटीईटी 2024 परीक्षा का आवेदन ऐसे करें
– सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल साइट ctet.ni.in पर जाएं.
– होम पेज पर आपको CTET जनवरी 2024 लिंक दिखेगा. लिंक पर क्लिक करें.
– लिंक पर क्लिक करने के बाद आप अपना आवेदन फार्म भरें.
– आवेदन फॉर्म भरते समय मांगी जाने वाली सारी जानकारी को भरें.
– आवेदन पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके सबमिट करें.
– सबमिट करने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– सीटीईटी 2024 परीक्षा के आवेदन के लिए नीचे दिये गए डारेक्ट लिंक पर क्लिक करें.
