राजधानी के फॉर्म हाउस में एक महिला के साथ गैंगरेप

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राजधानी रायपुर के फॉर्म हाउस में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हो गयी. आरोपियों ने पहले महिला की जमीन बिकवाने में मदद करने का बहाना दिया. फिर वे महिला को फॉर्म हाउस में लेकर गए और वहां उसके साथ गैंगरेप कर दिया. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. ये पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.

पीड़िता ने अभनपुर थाने में मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि घरेलू काम करती है. उसके गांव के पास ही इलाके में पति के नाम पर जमीन थी. सालों पुरानी जमीन होने की वजह से उसकी सटीक लोकेशन नही मिल रही थी. जिसकी वजह से वो उसी इलाके के रहने वाले कुछ युवकों के संपर्क में आयी. बताया जा रहा है कि इन युवकों ने महिला को जमीन बिकवाने का झांसा दिया. उन्होंने 5 नवम्बर को जमीन दिखाने के बहाने खेत पर बने फार्म हाउस पर बुलवाया. फिर उसे अकेली पाकर उनकी नियत बिगड़ गयी. जिसके बाद 4 आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात की.

इस मामले में अभनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद महिला की शिकायत पर थाने पर एफआईआर दर्ज की गई है. प्रॉपर्टी बिकवाने का झांसा देकर 4 युवकों ने दुष्कर्म किया है. मामले में सभी आरोपी फरार है. हालांकि इस मामलें में पुलिस आरोपियों के नामों को बताने से बच रही है. पुलिस का कहना है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की गयी है.

Next Post

तुलसी विवाह पर जान लें पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त

Share on Social Mediaकार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को तुलसी पूजन का उत्सव पूरे भारत ही नहीं अपितु विश्व भर में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति तुलसी का विवाह भगवान श्री हरि विष्णु से श्रद्धा भाव के साथ करता है . […]

You May Like