Rajasthan: भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ 15 दिसंबर को लेंगे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 57 Second

Rajasthan: भजनलाल शर्मा शुक्रवार 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले जयपुर में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया. साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई.

कौन हैं राजस्थान के नए CM भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा राजस्थान में सांगानेर से विधायक हैं और पहली बार विधानसभा चुनाव जीते हैं. इससे पहले वह 4 बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं.

विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी ने उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने 48 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ही भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा और इसके बाद रक्षामंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने भजनलाल के नाम की घोषणा कर दी.

भजनलाल शर्मा के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 1 करोड़, 46 लाख, 56 हजार से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि 35 लाख से अधिक का कर्ज भी राजस्थान के नए मुख्यमंत्री पर है. उन्होंने जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय से एमए पॉलिटिक्स की डिग्री ली है. उनके खिलाफ IPC की 353 और 149 के तहत FIR भी दर्ज है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

Rajasthan: दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम की कमान

Share on Social MediaRajasthan: भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ राजस्थान में दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान किया है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को डिप्टी सीएम बनाया है. पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय की मौजूदगी में […]