वाराणसी में भगवंत मान का रोड शो आज:आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मांगेंगे वोट, पंचगंगा घाट के पास जनसभा भी करेंगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media
वाराणसी में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान आज आ रहे हैं। - Dainik Bhaskar

वाराणसी में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक सांसद भगवंत मान आज आ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक और सांसद भगवंत मान आज वाराणसी आ रहे हैं। वे पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि भगवंत मान रोड शो और पंचगंगा घाट के पास और नीचीबाग में जनसभा भी करेंगे।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ता करेंगे स्वागत
मुकेश सिंह ने बताया कि वे वाराणसी दक्षिणी विधानसभा के प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में 2 सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही उत्तरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ. आशीष जायसवाल के समर्थन में रोड शो करेंगें। भगवंत मान 11:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां प्रदेश चुनाव प्रभारी अभिनव राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद पंचगंगा घाट के समीप सभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद पांडेयपुर स्थित मुंशी प्रेमचंद के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर रोड शो में शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूक्रेन में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों को बंकर में ले जाया गया, सीएम बोले-मदद की हर संभव करेंगे कोशिश

Share on Social Mediaयूक्रेन में युद्ध की शुरुआत और बम धमाकों के बीच फंसे छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स बेहद परेशान हैं। खार्कीव में हालात ज्यादा खराब है। यूक्रेन बमबारी के बाद स्टूडेंट्स को सुरक्षित बंकर में ले जाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सुरक्षा और घर वापसी के लिए मदद […]

You May Like