ठंड को देखते हुए स्कूल खुलने के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय मे बदलाव किया गया है. इस संबंध में जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आदेश जारी किया है. इसके अलावा मनेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने भी स्कूल के खुलने के समय को लेकर आदेश जारी किया है.

जारी आदेश के अनुसार दोनों जिलों में दो पाकि में संचालित होने वाली शालाओं की प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 12ः45 बजे से शाम 4ः15 बजे तक सोमवार से शनिवॉर खुलेंगे. वहीं एक पाली में संचालित शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से सायं 3:30 तक खुली रहेंगी.

Next Post

रिटायर्ड आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम को मुख्यमंत्री साय की मदद के लिए छत्तीसगढ़ भेजने की खबर

Share on Social Mediaनई दिल्ली. उत्तर प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी शासन के साथ-साथ प्रशासन में भी बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट है. मुख्यमंत्री के तौर पर नए चेहरे को लाने के साथ प्रशासन पर उनकी पकड़ को बरकरार रखने के साथ-साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को […]

You May Like