इन तीन राशि वालों का भाग्य, जाने मेष से लेकर मीन का हाल…

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

The fate of these three zodiac signs

मेष राशि

आज कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। पार्टनर आपकी हर बात को समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी लेंगे। रिश्तों के मामले में नयापन आयेगा। साथ ही करियर में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। लोग आपसे खुश रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको नए और अच्छे मौके मिलेंगे।

वृष राशि

आज दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी रचनात्मक काम से आपको फायदा होगा। आपका कुछ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कराएंगे। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि

आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना बन रही है। सबके साथ मिल कर किए गए कामों से आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज सब कुछ अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ेगी। ये यात्रा आपके लिये बहुत सुखद रहेगी। आज आपके व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। आप किसी नए काम की योजना बनाएंगे।

zodiac

Some more zodiac signs are:

कर्क राशि

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी लेने में संकोच करने से बचना चाहिए। कोई जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार ना होने की वजह से कोई कोर्ट का काम देर से पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। वो आपकी बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिलेगी।

सिंह राशि

आपको पुरानी बातों को ज्यादा सोचने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना है। आपको उनसे संभलकर बात करनी चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। कंप्यूटर सीख रहें छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता पाने के लिए आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है।

कन्या राशि

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। नए कार्यों में आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में बच्चों की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाने का प्लान बनायेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग फिल्म से जुड़े हैं, उनको आज काम का कोई बढ़िया ऑफर मिलेगा।

तुला राशि

आज आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा उत्सुक होने से बचें। काम के प्रेशर से बाहर निकलकर आपको कुछ समय बच्चों के साथ बिताना चाहिए, इससे आपको अच्छा लगेगा। साथ ही आपको आज कुछ मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। संतान से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना भी बन रही है। आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा लेंगे जिससे प्रभावशाली लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि

आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। कुल मिलाकर दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज दोस्ती के रिश्ते मजबूत होंगे। कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। जो लोग किसी तरह की हॉस्पिटैलिटी सर्विस से जुड़े हैं, आज उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

मकर राशि

आज कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। आपको आलस्य से बचना चाहिए। संतान के साथ घरेलू कार्यों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। आपको किसी भी मामले को आज बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। परिवारवालों के साथ अधिक-से-अधिक समय व्यतीत करेंगे। इससे सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे।आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

कुंभ राशि

आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी होंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी | अपनी बढ़ी हुयी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी काम में आपको कुछ लोगों से बड़ी आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी। अगर कोर्ट-कचहरी का कोई मामला है, तो वो आज आपके पक्ष में रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेबरेबल रहेगा, घूमने जायेंगे।

मीन राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। कॉमर्स के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों को ध्यान से करने की जरूरत है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में दिन आसानी से बीतेगा। आपको घर में सबकी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। लोग आपके काम से और आपकी बातों से प्रभावित होंगे। माता की सेहत अच्छी बनी रहेगी।

For more news related to zodiac signs follow

ताजा खबरों के लिए फॉलो करें- https://www.aamaadmi.in/

Follow us on- Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM पद की शपथ से पहले दिल्ली रवाना; बोले- कुछ महीनों में संगरूर की आवाज फिर लोकसभा में गूंजेगी

Share on Social MediaLeave for Delhi before taking oath as CM पंजाब के नए मुख्यमंत्री चुने गए भगवंत मान सांसद पद छोड़ देंगे। वह कल ही दिल्ली रवाना हो गए थे। जहां वह लोकसभा स्पीकर को MP के पद से इस्तीफा देंगे। मान 2019 में संगरूर लोकसभा सीट से लगातार […]