मुंबई में आरबीआई और अन्य स्थानों पर विस्फोट की धमकी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मुंबई . मुंबई में 11 बम विस्फोटों के बारे में यहां रिजर्व बैंक को धमकी भरा एक मेल भेजे जाने के बाद मंगलवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आरबीआई की केंद्रीय कार्यालय इमारत और दो अन्य बैंकों समेत इन स्थानों पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर की ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10.50 मिनट पर खिलाफत डॉट इंडिया नामक आईडी से ईमेल भेजा गया, जिसमें आरबीआई की नई केंद्रीय कार्यालय इमारत, चर्चगेट में एचडीएफसी हाउस और बांद्रा-कुर्ला कॉप्लेक्स में आईसीआईसीआई बैंक टावर में बम धमाके की धमकी दी गई. प्राथमिकी के अनुसार, ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने विस्फोट करने की धमकी देते हुए मांग की कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास अपने पद से इस्तीफा दें और बैंकिंग घोटाले के खुलासे को लेकर विस्तृत बयान जारी करें.

Next Post

Hello world!

Share on Social MediaWelcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

You May Like