छत्तीसगढ़ सरकार जितना कहती है उससे ज्यादा करती है : मल्लिकार्जुन खरगे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पांचवीं बार आज 4 अक्टबूर को छत्तीसगढ़ आए हैं। इस दौरान रायगढ़ जिले के कोड़ातराई में आयोजित भरोसे का सम्मलेन में वह शामिल हुए। रायगढ़वासियों को कई विकास कार्यों की सौगात सौगात उन्होंने दी। प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की, पांच सालों में 1 लाख 75 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पांच सालों में डायरेक्ट बेनिफिट योजनाओं से आम लोगों की जेब में डाले गए हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में विगत 5 सालों में 40 लाख से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आगे कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपरीत परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ के विकास का काम कभी नहीं रोका। छत्तीसगढ़ में आज चारो तरफ़ विकास हो रहा है। हमारी सरकार लोगों को मजबूत बनाने के लिए काम करती है। गोधन न्याय योजना से लघु उद्योगों को मजबूती मिली है। गांवों में रोजगार बढ़े हैं। अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। जितना कहती है छत्तीसगढ़ सरकार उससे ज्यादा करती है। पहले 27 जिले थे आज 33 जिले हैं, तहसीलों की संख्या भी बढ़ी है। लोगों की आमदनी बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, आदेश जारी...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी संख्या में आबकारी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया है। सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।

You May Like