Vivah Panchami 2023: इस साल अत्यंत दुर्लभ योग में होगा भगवान राम और माता सीता का विवाह, जान लीजिए सही तिथि और मुहूर्त

Vivah Panchami 2023: इस साल अत्यंत दुर्लभ योग में होगा भगवान राम और माता सीता का विवाह, जान लीजिए सही तिथि और मुहूर्त
rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 51 Second

Vivah Panchami 2023: हर साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन मिथिला में सीता स्वयंवर जीतकर भगवान श्री राम ने माता जानकी से विवाह रचाया था। इस शुभ अवसर पर श्री राम और माता सीता की विशेष पूजा का विधान है। इससे आपके सुख-सौभाग्य में तो बढ़ोतरी होगी ही, साथ ही आपके सारे काम भी सिद्ध होंगे। इसके अलावा विवाह पंचमी के दिन बहुत से विवाह भी संपन्न कराने कराए जाते हैं।

विवाह पंचमी के दिन प्रभु राम और मां सीता की पूजा करने से शादी से लेकर विद्या और बिजनेस तक में वृद्धि होती है। इस बार विवाह पंचमी के दिन शुभ योग बन रहा है। इस योग का विशेष महत्व बताया जा रहा है। तो आइए जानते हैं विवाह पंचमी की तिथि और योग के बारे में।

विवाह पंचमी 2023 शुभ योग
इस साल विवाह पंचमी 17 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। विवाह पंचमी के दिन हर्षण योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। हर्षण योग में रामजी और माता सीता की पूजा करने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हर्षण योग 17 नवंबर को रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

विवाह पंचमी तिथि- 17 दिसंबर 2023
पूजा का मुहूर्त (सुबह)- 17 दिसंबर को 8 बजकर 24 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक
विवाह पंचमी पूजा मुहूर्त (दोपहर ) – 17 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक
विवाह पंचमी पूजा मुहूर्त (शाम)- 17 दिसंबर को शाम 05 बजकर 27 मिनट से रात 10 बजकर 34 मिनट तक
विवाह पंचमी का महत्व
हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक, विवाह पंचमी के दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। नेपाल के जनकपुर और अयोध्या में विवाह पंचमी की खास रौनक देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को एक आदर्श पति-पत्नी के रूप में जाना जाता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की आठवीं पुण्यतिथि पर शान्ति सरोवर में 8 दिसम्बर को मीडिया परिसंवाद

Share on Social Mediaरायपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 8 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में मीडिया परिसंवाद का आयोजन किया गया है. विषय होगा- सामाजिक परिवर्तन के लिए जागरूक मीडिया. यह जानकारी देते हुए रायपुर सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी […]

You May Like