कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अहम बैठक में गेम खेलते नज़र आए सीएम भूपेश बघेल, बीजेपी ने ट्वीट कर कहा…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

न्यूज़ डेस्क : छत्तसीगगढ में चुनावी साल चल रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का भी ऐलान हो गया है। बता दे की भाजपा ने अपनी 2 प्रतीयशियों की सूची जारी कर दी है। वही अबतक कांग्रेस के प्रत्याशियों पहली सूची तक जारी नहीं हुई है। मंगलवार को देर रात तक कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चली है. लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. इसमें बघेल का कैंडी क्रश खेलते हुए नज़र आ रहे है।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है। शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।

जिसका सीएम ने ट्वीट कर विपक्ष को जवाब दिया। पलटवार में सीएम ने कहा कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? कल एक बैठक से पहले फोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है।दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनांदगांव में 116 बूथ नक्सल प्रभावित, 50 अतिसंवेदनशील और 66 संवेदनशील

Share on Social Mediaराजनांदगांव. आगामी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के साथ जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने जिला व पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है. राजनांदगांव, खैरागढ़ व मोहला -मानपुर जिला नक्सल प्रभावित है. चुनाव के दौरान नक्सलियों द्वारा उपद्रव करने की आशंका बनी रहती है. इसके मद्देनजर केन्द्रीय सुरक्षा बल व […]

You May Like