एमपी में CM प्रत्याशी पार्टी तय करेगी : शिवराज

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पार्टी के भीतर कोई आंतरिक कलह नहीं है. भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एकजुट होकर काम कर रही है. एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पार्टी इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय करेगी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया के 2020 में भाजपा में शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, सिंधिया के साथ आए लोग दूध में चीनी की तरह पार्टी में मिल गए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्वितीय नेता हैं और भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता.

मध्य प्रदेश भाजपा इकाई के तीन गुटों- नाराज, महाराज (ग्वालियर के शाही परिवार के वंशज सिंधिया) और शिवराज की अटकलों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ दिक्कत यह है कि जब हमारी पार्टी मिलकर काम करती है तो उनकी रातों की नींद उड़ जाती है. उन्होंने कहा, उनके सपने में भी हम दिखाई देते हैं. जैसे बैल को लाल कपड़े दिखाओ तो वह भड़क जाता है, वैसे ही सपने में भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह नींद में भी शिवराज, शिवराज, शिवराज चिल्लाते हैं.

शिवराज सिंह चौहान न कहा, मैं मुख्यमंत्री इसलिए बना, क्योंकि पार्टी चाहती थी और मुझे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त था.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा मध्य प्रदेश में एकजुट होकर काम कर रही है. राज्य में पार्टी बंटी हुई है या नहीं, सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, बेशक, नेता अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अलग-अलग काम करते हैं. यहां तक कि एक परिवार में दो भाइयों के काम करने का तरीका भी अलग-अलग होता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Teacher's Day पर जानिए पहली महिला टीचर की कहानी

Share on Social MediaSavitribai Phule: अध्यापक दिवस (teacher’s day) हर साल भारत में बड़े जोश और उत्साह से मनाया जाता है. यह हर साल 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है. अध्यापक का हमारी ज़िन्दगी में अहम रोल होता है. हमारे माँ-बाप के […]

You May Like