यूपी : 6 कांवड़ियों की मौत के बाद हाथरस के एसपी निलंबित

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हाथरस, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार वैद्य को एक सड़क दुर्घटना में छह कांवड़ियों की मौत के बाद हटा दिया गया है. वैद्य को मिर्जापुर में कमांडेंट पीएसी के पद पर तैनात किया गया है. उनकी जगह देवेश कुमार पांडे को नियुक्त किया गया है, जिन्होंने नए एसपी के रूप में पदभार संभाला है.

शनिवार को हाथरस के सादाबाद के पास डंपर ट्रक की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत हो गई.

पुलिस ने कहा कि डंपर ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और फिर तीर्थयात्रियों से जा टकराया.

पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छठे ने आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया.

कांवड़ियों ने मार्ग पर यातायात को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए पुलिस को दोषी ठहराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी जम्मू-कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर

Share on Social Mediaश्रीनगर, 24 जुलाई  केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रविवार को जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि दोनों मंत्री जम्मू और श्रीनगर शहरों में कारगिल विजय दिवस के स्मरणोत्सव समारोह में भाग लेने जा रहे हैं. ईरानी सोमवार को श्रीनगर […]

You May Like