न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। जिसको लेकर राज्य की सियासी पारा बढ़ा हुआ है। बता दे की एक ओर जहां बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। वही कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आवदेन मंगवाया है। इसी बीच इ बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से अंबिकापुर सामान्य सीट से दावेदारी के लिए पार्टी के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है। बता दे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 18 अगस्त से 22 अगस्त तक विधानसभाओं के दावेदारों की ओर से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन विधान सभाओं के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद...
Sat Aug 19 , 2023
Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा बेंगलुरु के क्रांतिवीरा संगोल्ली रायन्नारेलवे स्टेशन पर आज सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के मुताबिक संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद उद्यान एक्सप्रेस में आग लगी। […]
