वंदे भारत में धूम्रपान कर रहा यात्री पकड़ा गया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

तिरूपति. तिरुपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में शौचालय के अंदर एक यात्री को चोरी-छिपे धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया. वह बिना टिकट के यात्रा कर रहा था. उसकी इस हरकत के चलते फायर अलार्म बज गया और ट्रेन रुक गई. रेलवे का दावा है कि यह घटना बुधवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में गुडूर से गुजरने के बाद हुई.

 यात्री की इस हरकत के चलते तिरूपति-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच सी-13 में धुआं भर गया. दरअसल, फायर अलार्म बजने से अग्निशामक यंत्र ने आग बुझाने के उद्देश्य से पाउडर जैसे पदार्थ का पूरे कोच में फैला दिया. यह देख कोच के अंदर बैठे यात्री घबरा गए. वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) जोन के विजयवाड़ा डिवीजन के एक अधिकारी ने बताया कि एक बिना टिकट का यात्री तिरूपति से ट्रेन में चढ़ा और उसने खुद को सी-13 कोच के शौचालय में बंद कर लिया. यात्री ने शौचालय के अंदर धूम्रपान किया, जिसके परिणामस्वरूप शौचालय के अंदर मौजूद एयरोसोल अग्निशामक स्वचालित रूप से सक्रिय हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम बघेल ने किया जूनियर डाक्टरों से किया वायदा पूरा, स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्देश जारी..

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : जूनियर डाक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने के ऐलान के बाद अब राज्य सरकार ने इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिया है। बता दे की डॉक्टर्स अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर चले गए थे।जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्टाइपेंड बढ़ाने का ऐलान किया था। […]

You May Like