हेड कांस्टेबल ने थाने की पार्किंग में मार ली गोली

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 11 Second

नई दिल्ली. पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाना परिसर की पार्किंग में शुक्रवार दोपहर एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. नरेंद्र के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है.

 उन्होंने अपनी मौत के बाद भाई को परिवार का ख्याल रखने की बात कही है. साथ ही अपने बैंक खाते व अन्य लेनदेन के बारे में भी लिखा है, जिससे परिवार को मौत के बाद कोई दिक्कत न हो. उन्होंने परिवार से माफी भी मांगी.

प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद का मामला

प्राथमिक जांच में पता चला है कि नरेंद्र का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, नरेंद्र नोएडा में रहते थे. परिवार में पत्नी, और दस साल का बेटा और पांच साल की बेटी के अलावा मां और छोटा भाई है. नरेंद्र 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे. वह क्राइम ब्रांच की शकरपुर यूनिट में तैनात थे.

 उनका ऑफिस लक्ष्मी नगर थाना परिसर में बनी इमारत में ही है. दोपहर में उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. दोपहर करीब 12:45 बजे क्राइम ब्रांच में तैनात सहकर्मियों को कार में मृत मिले. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला. परिजनों के अनुसार, उनकी पत्नी बच्चों को लेकर कुछ महीने से अलग रह रही थी.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय पुरस्कार पूरी तरह से अप्रत्याशित: अभिनेत्री अपर्णा बालमुरली

Share on Social Mediaतिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई अपर्णा बालामुरली 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में छा गई, सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ में उनकी शानदार भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला. जब खबर आई तो अभिनेत्री पोलाची में शूटिंग कर रही थी और उनकी पहली प्रतिक्रिया […]