आज का राशिफल : सूर्य की तरह चमकेगा इनका भाग्य तो इन्हें होगा धन लाभ

0 0
Share on Social Media
Read Time:5 Minute, 20 Second

मेष राशि

पारिवारिक  रिश्ते गहरे होंगे।  आपके संबंध अपने घर की महिलाओं के साथ बहुत अच्छे रहेंगे।  माता का पूरा साथ और सुख प्राप्त होगा। घर के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। खर्चों के प्रति सावधानी बरतें

वृषभ राशि (Taurus)

अपने दोस्तों के साथ एक अच्छा समय बीतेगा। बातचीत से मन को हल्का करेंगे । रिश्तेदार गहरी होंगी ।।बहन भाई के संबंध गहरे होंगे। जीवन में सुकून प्राप्त होगा।  लेकिन अपने जीवन साथी के साथ किसी प्रकार की ग़लत फहमी हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि (Gemini)

अपनी मधुर वाणी से सबका मन मोह लेंगे । भाग्य आपका साथ दे रहा है , लेकिन गाड़ी चलाते समय सतर्कता बरतें । गाड़ी से जुड़ा कोई नुक़सान हो सकता है। मशीनरी द्वारा कोई परेशानी हो सकती है ।।अपने संबंध न ख़राब हो इसलिए किसी बहस बाज़ी से दूर रहे।

कर्क राशि (Cancer)

ख़ूब सारी इच्छाओं से आज के दिन आपका मन लगा रहेगा, लेकिन आपको थोड़ा सा ध्यान रखना है।  कोई बात ऐसी बोलेंगे जिससे आपको परेशानी बढ़ जाएगी। अपनी वाणी पर थोड़ा सा नियंत्रण रखें । दोस्तों के साथ समय बिताने में सतर्कता रखें । आपको इस समय लाभ प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo)

मानसिक तनाव ज़्यादा सता सकता है। कोई संबंध ख़राब होने की संभावना है , बहुत  ज़्यादा अपने मन की बात किसी से शेयर न करें , नहीं तो परेशानियाँ आपकी गहराएगी। इस समय पर रिश्तों की मज़बूती पर ध्यान दें। ख़र्चे बढ़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo)

पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध गहरे होंगे। कुटुंब का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रकार की दिक़्क़त चल रही थी , तो वो दूर होती हुई नज़र आ रही है  जीवनसाथी के साथ एक सुंदर समय बिताएंगे। जीवन में सुख रहेगा।

तुला राशि (Libra)

माता पिता के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन काम के प्रति आपकी व्यस्तता भी बनी रहेगी। साज सज्जा से जुड़ा कोई काम हो तो उसे पूरा करने में आपका मन लगेगा। मित्रता आपकी गहरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

घर में किसी प्रकार के क्लेश होने की संभावना है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। किसी महिला मित्र द्वारा आपको सहयोग प्राप्त होगा। छोटे भाई बहनों से आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे , लेकिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना फ़िलहाल ज़रूरी है। आर्थिक नुक़सान होने की संभावना तेज़ है।

धनु  राशि (Sagittarius)

मानसिक तनाव परेशानी का कारण बन सकता है। जीवनसाथी के साथ थोड़ी उथल पुथल हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान देना ज़रूरी है। इस समय पर आप घर की साज सजावट में ज़्यादा समय बिताएंगे अपने माता और पिता दोनों के संबंध गहरे आपके साथ होते हुए नज़र आ रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn)

अपनी वाणी पर इस समय नियंत्रण रखें। मशीनरी द्वारा किसी प्रकार का नुक़सान हो सकता है। जीवन में किसी प्रकार की परेशानी हो तो दूर करने का प्रयास करें। आपको सहयोग भरपूर मिलेगा। आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध गहरे होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)

स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। यात्रा सोच समझकर करें। हो सकता है धन से जुड़ा कोई नुक़सान हो। खाने पीने का विशेष तौर पर ध्यान रखें। आप अपनी वाणी द्वारा किसी को भी जीत सकते हैं। इस समय आपका कोई पुराना कर्ज़ हो तो वो चूकता हुआ नज़र आ रहा है।

मीन राशि (Pisces)

जीवन साथी के साथ आपके संबंध बहुत गहरे रहेंगे। संतान पक्ष द्वारा आपको भरपूर सहयोग होगा। संबंधों में प्रेम नज़र आएगा। आपके संबंध परिवार और कुटुम्ब के साथ बहुत अच्छे होंगे। आपको इस समय का भरपूर आनंद लेना चाहिए , लेकिन हां स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना ज़रूरी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चौपाटी में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, 2 घायल…

Share on Social Mediaराजधानी में रविवार तड़के 4 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार कार चौपाटी में जा घुसी। इस हादसे में दो चौपाटी के ठेले क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान मार्निंग वाक पर निकले दो लोग बाल-बाल बच गए। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। […]

You May Like