रिजर्वेशन करने वाले क्लर्क भी करेंगे टीटीई का काम

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली. रेलवे में सालों से इंक्वायरी और रिजर्वेशन काउंटर पर काम रहे क्लर्क भी अब टीटीई का काम करते हुए नजर आएंगे. रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के चीफ कमर्शियल मैनेजर को पत्र लिखकर ईसीआरसी स्टाफ को टिकट चेकिंग का काम सौंपने के आदेश दिए हैं.
रेलवे में रिजर्वेशन समेत टिकट बिक्री का काम अब ऑनलाइन होने लगा है. रिजर्वेशन का काम निजी लोगों को सौंपा जा चुका है. आम लोग घर बैठे भी टिकट बुक करा सकते हैं. जनरल टिकट की सुविधा भी मिलने लगी है. इसी तरह इंक्वायरी काउंटर में भी काम कम हो गया है. ऑनलाइन एप के जरिए ट्रेनों के आने और छूटने की जानकारी मिलने लगी है. इस वजह से अब इंक्वायरी एंड रिजर्वेशन काउंटर पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास काम नहीं रह गया है.

चार साल पहले हुई चर्चा, अब जाकर हुआ निर्णय

केंद्र सरकार और रेलवे बोर्ड ने चार साल पहले ईसीआरसी स्टाफ को दूसरे काम सौंपने पर विचार विमर्श किया गया था. अब जाकर इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सका है. आदेश के बाद जल्द ही ईसीआरसी स्टाफ को टिकट चेकिंग का काम सौंपने की तैयारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरपीएफ के जवानों ने तीन साल में 250 बहनों को 52 लाख रुपए का खोया सामान 24 घंटे के भीतर लौटाया

Share on Social Mediaरक्षाबंधन पर भाई अपनी बहन को तोहफा और रक्षा का वचन देते हैं, लेकिन रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) पूरे साल न सिर्फ रक्षा करती है, बल्कि सफर करने वाली महिलाओं को उनके खोए सामान को ढूंढ़कर उनके आंसू भी पोंछती है. बीते तीन साल में आरपीएफ ने […]