फॉक्सकॉन ने भारत में चिप प्लांट के लिए सरकार के पास आवेदन किया

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 13 Second

वेदांता समूह से अलग होने के बाद ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने भारत में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट बनाने के लिए सरकार के पास नए सिरे से आवेदन किया है.

कंपनी लंबे समय से देश में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट लगाने की संभावना तलाश रही थी. इसके लिए उसने वेदांता समूह के साथ साझेदारी भी की थी लेकिन बाद में वह सौदे से अलग हो गई. बताया जा रहा है कि अब कंपनी ने दोबारा से आवेदन किया है, जिसकी समीक्षा सरकार कर रही है.

गौरतलब है कि देश में सेमीकंडक्टर चिप प्लांट बनाने के लिए फॉक्सकॉन ने पिछले साल सितंबर में वेदांता समूह के साथ 19.5 अरब डॉलर का सौदा किया था. इसके तहत गुजरात में प्लांट बनाया जाना था लेकिन इस साल जुलाई में फॉक्सकॉन सौदे से पीछे हट गई. इसके बाद सरकार ने इस मामले में रिपोर्ट भी तलब की थी. सौदा टूटने के बाद कंपनी ने कहा था कि भारत में निवेश करने का उसका इरादा नहीं बदला है और वह सरकार की प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत आवेदन करने की योजना बना रही है.

नई कंपनी के साथ की साझेदारी

बताया जा रहा है कि फॉक्सकॉन को नई सहयोगी कंपनी मिल गई है. दोनों मिलकर भारत में 40 नैनोमीटर चिप प्लांट लगाएंगे. इस चिप का इस्तेमाल कार, कैमरे, प्रिंटर और कई अन्य मशीनों में किया जाता है. सरकार ने फॉक्सकॉन से नई साझेदारी के बारे में अधिक जानकारी मांगी है. वहीं, फॉक्सकॉन कुछ अन्य कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रही है, जिनके पास चिप बनाने की तकनीक है.

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

प्रदेश में ठंड का कहर जारी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. बर्फीली हवाओं ने ठंड और ज्यादा बढ़ा दी है. वहीं ठंड बढ़ने से कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हुई है. सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव […]

You May Like